मांग कमजोर पड़ने से सोना-चांदी में गिरावट

( 7239 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Oct, 17 09:10

विदेशों में मजबूती के रुख के बावजूद कमजोर मांग से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 30 रपए की गिरावट के साथ 30,800 रपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 100 रपए घटकर 41,200 रपए प्रति किलोग्राम रह गई जिसका कारण औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा कारोबार से दूर रहना था।मौजूदा स्तर पर घरेलू आभूषण एवं फुटकर विक्रेता कारोबार करने के लिए आगे नहीं आ रहे थे जिससे कीमतों में गिरावट आई लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने सोने की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा दिया। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद तथा 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 30-30 रपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30,800 रपए और 30,650 रपए प्रति दस ग्राम रह गया। कल इसमें 80 रपए की तेजी आई थी। चांदी तैयार की कीमत भी 100 रपए की गिरावट के साथ 41,200 रपए प्रति किलोग्राम रह गई। साप्ताहिक डिलीवरी चांदी की कीमत 55 रपए की तेजी के साथ 40,385 रपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि चांदी सिक्कर (लिवाली) और सिक्का (बिकवाली) क्र मश: 74,000 रपए और 75,000 रपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर ही बने रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.