जय की कंपनी में भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं है : अमित शाह

( 5543 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Oct, 17 08:10

अहमदाबाद,भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कलकहा कि उनके बेटे जय अमित शाह की कंपनी में भ्रष्टाचार का कोईं सवाल ही नहीं है। वह न्यूज पोर्टल द वायर की उस खबर का जिा कर रहे थे जिसमें दावा किया गया है कि वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद जय की कंपनी के टर्नओवर में बेतहाशा वृद्धि हुईं।
शाह ने समाचार चैनल आज तक द्वारा आयोजित एक कार्यांम में कहा, जय की कंपनी में भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा प्रमुख ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा जिसने इस खबर को लेकर उनके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। शाह ने कहा, कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के कईं आरोप लगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.