गोइरी के डबल से फ्रांस ने जापान को हराया

( 6172 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 17 09:10

गुवाहाटी। अमीन गोइरी के दो गोल की मदद से फ्रांस ने बृहस्पतिवार को ग्रुप ई में जापान को 2-1 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में फ्रांस ने शुरू से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उसकी तरफ से विशेषकर गोइरी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 13वें मिनट में जापानी गोलकीपर कोसेई तानी के पांवों के बीच से गेंद निकालकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। जापान ने शुरू में गोल गंवाने के बाद बेहतर खेल दिखाया और कुछ अच्छे मौके बनाए।
भाग्य भी उसके साथ नहीं था क्योंकि कीतो नकामुरा का शॉट बेहद करीब से बाहर चला गया था। फ्रांस हालांकि दूसरे हाफ में फिर से हावी हो गया और उसे इसका फायदा 71वें मिनट में मिला जब गोइरी ने यासिन आदिल के पास पर खूबसूरत गोल करके टीम को 2-0 से आगे किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.