अनुपम खेर बने FTII के अध्यक्ष

( 9451 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 17 08:10

नई दिल्ली .हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर को पुणो स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार श्री खेर को संस्थान का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह गजेन्द्र चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल मार्च में पूरा हो चुका है।उल्लेखनीय है कि श्री चौहान को अध्यक्ष बनाये जाने पर खासा विवाद हुआ था और छात्रों ने उनकी नियुक्ति के विरोध में कई दिनों तक कक्षाओं का बहिष्कार किया था। बासठ वर्षीय खेर सिनेमा और नाट्य जगत की मशहूर हस्ती हैं। उन्होंने अब तक पांच सौ से अधिक फिल्मों और 100 से अधिक नाटकों में काम किया है। कला जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री खेर को पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं, सारांश, कर्मा, खोसला का घोंसला, संसार, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मैंने गांधी को नहीं मारा, ए वेंस्डे आदि।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.