पारदर्शिता बरतना धोखाधड़ी की बड़ी वजह बन सकता था जेटली

( 4616 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 17 08:10

वाशिंगटन, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार के नोटबंदी के फैसले को गोपनीय रखने का बचाव करते हुए कहा कि इसकी घोषणा में यदि पारदर्शिता बरती जाती तो यह धोखाधड़ी की बड़ी वजह बनता। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व् बैंक की वार्षिक बै"क में शामिल होने के लिए अमेरिका की एक सप्ताह की यात्रा पर आए जेटली ने कहा कि नोटबंदी और माल एवं सेवाकर जीएसटा जैसे सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था कोऔर अधिक मजबूत रास्तेपर ला दिया है।
न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, यह संस्थागत सुधार हैं। यह ढांचागत बदलाव हैं और ये ढांचागत बदलाव मेरे हिसाब से भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत रास्ते पर ले आए हैं।अब हम भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक साफ-सुथरी और बड़ी बनाने की ओर आगे बढ़ सकते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.