लोगों की जबर्दस्त प्रतिािया से बेहद खुश हैं रणवीर सिंह

( 9877 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Oct, 17 08:10

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी दर्शकों के प्रेम और समर्थन के लिए आभार जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,यह दिन समाप्त होने को आ गया और आज जिस तरह का आनंद महसूस कर रही हूं, मैंने उसके लिए आभार भी प्रकट करना शुरू नहीं किया।

अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि पद्मावती के पहले ट्रेलर पर लोगों की प्रतिािया देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने लोगों की प्रतिािया को अनोखा और दुर्लभ बताया है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के ट्रेलर को बॉलीवुड से और सोशल मीडिया पर लोगों की काफी प्रशंसा हासिल हुईं है।
ट्रेलर में शक्ति और जबर्दस्त इच्छाशक्ति का मिश्रण दिखाया गया है। इस फिल्म में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स का उनके प्रेम और प्रशंसा के लिए शुािया अदा किया है। सिंह के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती और शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह का किरदार अदा कर रहे हैं। सिंह ने पोस्ट में लिखा है, उन सभी लोगों का दिल से शुािया, जिन्होंने हमारे ट्रेलर की प्रशंसा की।
इस तरह की प्रशंसा अद्भुत और दुर्लभ है। इसके बाद सिंह ने पद्मावती की टीम और अपने निर्देशक भंसाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके दृढ़ इरादे का सबूत है। अभिनेता ने लिखा, संजय सर काफी निपुण हैं और फिल्मों को बेहद कुशलता से रचनेवाले हैं। उन्होंने फिल्म के लिए लड़ाईं लड़ी, काफी कुछ झेला और फिल्म के लिए त्याग किया। इस फिल्म के ट्रेलर की सफलता उनके दृढ़ इरादे का सबूत है।
सिंह फिल्म की शूटिंग के आखिरी दौर में हैं और उन्होंने इस फिल्म को अविस्मरणीय अनुभव बताया है।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी दर्शकों के प्रेम और समर्थन के लिए आभार जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,यह दिन समाप्त होने को आ गया और आज जिस तरह का आनंद महसूस कर रही हूं, मैंने उसके लिए आभार भी प्रकट करना शुरू नहीं किया। अभिनेत्री ने लिखा, मैं कभी- कभी सोचती हूं कि मैंने इतना प्रेम और प्रशंसा हासिल करने के लिए क्या किया है। मैं सिर्फ आप सभी का बेहद शुािया अदा कर सकती हूं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.