होगी ब्लॉक और जिलाध्यक्षों की घोषणा

( 15336 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Oct, 17 15:10

उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस ने आखिरकार सोमवार को प्रदेश कांग्रेस सदस्यों की घोषणा कर दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के रूप में इस बार डॉ. सीपी जोशी और रघुवीर मीणा के अधिकांश समर्थकों को शामिल होने का मौका मिला है तो वहीं वर्तमान देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला को भी प्रदेश कांग्रेस सदस्य बनाकर उसकी पुन: जिलाध्यक्ष बनने की दावेदारी को भी खारिज कर दिया है। इस घोषणा में भीण्डर और लसाडिय़ा ब्लॉक को पेंडिंग रखा गया है। सभी को प्रदेश कांग्रेस ने फोन कर मंगलवार को जयपुर में बैठक में बुलाया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोमवार शाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों की घोषणा की है। जिले के 17 ब्लॉक में से भीण्डर और लसाडिय़ा को पेंडिंग रखा गया है। शेष 15 जिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों की घोषणा की गई है, उनमें दो ब्लॉक पर वर्तमान देहात अध्यक्ष लालसिंह और एक पर शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा की चली है। शेष अन्य ब्लॉक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की चली है। जिले के 12 ब्लॉक से बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों में चार पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के समर्थक बने है तो शेष अन्य पर डॉ. जोशी के समर्थक सदस्य बने है।
इधर शहर से भी डॉ. जोशी के समर्थक दिनेश श्रीमाली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वहीं वर्तमान देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला को भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाकर उनकी पुन: जिलाध्यक्ष बनने की दावेदारी को खारिज कर दिया है। देहात अध्यक्ष झाला तीसरी बार देहात अध्यक्ष बनने का प्रयास कर रहे थे वह प्रयास अब करीब-करीब समाप्त ही समझा जा रहा है। इधर सभी नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस सदस्यों को प्रदेश कार्यालय से फोन कर मंगलवार को जयपुर में आयोजित बैठक में बुलाया है। जहां पर अधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने सभी ब्लॉकों से प्रदेश कांग्रेस सदस्य बनाने के लिए अपने लोगों के नाम भेजे थे, परन्तु वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों ने भी पूरी तैयारी की थी। अब जब लिस्ट की घोषणा हुई है तो दिल्ली स्तर के नेताओं की ज्यादा चली है।
शक्तावत की दावेदारी हुई मजबूत
इधर पूर्व भीण्डर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत की दावेदारी देहात अध्यक्ष के लिए ओर भी मजबूत हो गई है। उनके सामने दावेदारी कर रहे झाला और रामलाल गायरी को प्रदेश कांग्रेस में सदस्य बनाने के कारण उनकी दावेदारी निरस्त मानी जा रही है। शक्तावत पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत के पुत्र है और इन्हें जिलाध्यक्ष बनाने के लिए सभी गुट तैयार है।
Post Views: 33

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.