नीतीश-मोदी के खिलाफ बनेगा राष्ट्रीय महागठबंधन : शरद

( 14312 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Oct, 17 08:10

नीतीश-मोदी के खिलाफ बनेगा राष्ट्रीय महागठबंधन : शरद
जदयू के बागी नेता शरद यादव ने अपने गुट को असली पार्टी बताते हुए कहा है कि बिहार में चुनाव पूर्व महागठबंधन बरकरार है। अब अवसरवादी ताकतों से देश को बचाने के लिये इसका देशव्यापी विस्तार किया जाएगा। यादव ने अपनी अगुवाई वाले जदयू की आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देश भर से जुटे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक साथ हमला बोला। यादव ने कहा कि कुमार ने महज सत्ता की खातिर मोदी के खिलाफ बने महागठबंधन से खुद को अलग कर बिहार की जनता के साथ विासघात किया है। उन्होंने जदयू से कुमार को निकालने की परिषद के सदस्यों की मांग को खारिज करते हुये कहा कि जिन लोगों ने अपनी राह बदल ली है, उनसे अब हमें कोई वास्ता नहीं है। यह लड़ाई व्यक्ति के खिलाफ नहीं, विचारधारा के खिलाफ है। यादव ने कहा कि सत्ता की खातिर विचारधारा को छोड़ने वालों की वजह से देश की साझी विरासत खतरे में पड़ी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.