सम्मान समारोह 11 अक्टूबर को

( 2718 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Oct, 17 17:10

बीकानेर | बालिकादिवस के उपलक्ष्य में भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प बीकानेर की ओर से हंसा गेस्ट हाउस गंगाशहर में 11 अक्टूबर को सायं चार बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों को समाज में उचित स्थान मिले, बेटी सम्मान कार्यक्रम म्युजिक लाइव बैंड का आयोजन करना है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने एक पोस्टर का विमोचन भी किया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. मीना आसोपा, राजकुमार पारीक, आनंद व्यास, विजयलक्ष्मी, शकील अहमद, रघुनाथसिंह शेखावत, सुशील यादव, निर्मला खत्री आदि उपस्थित थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.