जयपुर नगर-निगम के वार्ड 76 का उप चुनाव बुधवार को

( 3393 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Oct, 17 07:10

जयपुर नगर-निगम के वार्ड 76 (सामान्य) के लिए उप चुनाव मंे बुधवार, 04 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। इस उप चुनाव के लिए कुल 04 प्रत्याशी मैदान में है।
उपखण्ड मजिस्टेªट जयपुर शहर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री आशीष कुमार ने बताया कि वार्ड 76 के इस निर्वाचन के लिए 23 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। इन मतदान केन्द्रांे पर 26 हजार 639 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 14 हजार 550 पुरूष एवं 12 हजार 89 महिला मतदाता शामिल है। मतगणना 6 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.