दीक्षार्थी वरूण की मेहंदी रस्म में निखरा श्रद्धा का रंग

( 10711 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Sep, 17 08:09

दीक्षार्थी वरूण की मेहंदी रस्म में निखरा श्रद्धा का रंग जोधपुर। श्री वर्द्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में श्री रूप सकुन चातुर्मास व्यवस्था समिति, जोधपुर की ओर से मुमुक्षु वरूण जैन के जैन भागवती दीक्षा महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को महावीर कॉम्पलेक्स में आयोजित मेहंदी की रस्म में श्रद्धा का रंग ऐसा निखरा कि भक्ति भाव एवं संयम साधना से समूचा वातावरण सराबोर हो उठा। इस कार्यक्रम में दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलोर,चैन्नई व मुम्बई से आए सैकडों श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।
समिति के अध्यक्ष सुरेश भण्डारी एवं मंत्री रतनलाल दरडा ने बताया कि संत रूपचंद म.सा. ‘रजत’ सुकन मुनि, अमृत मुनि, डॉ. अमरेश मुनि एवं महेश मुनि के सानिध्य में आयोजित दीक्षा महोत्सव के तहत आज दोपहर 12.2॰ बजे अभिजीत मुहूर्त में ममता शर्मा ने मेहंदी रस्म का शुभारम्भ मुमुक्षु वरूण के हाथों पर मेहंदी रचा कर किया और रस्म का यह कार्यक्रम संध्या वेला तक अनवरत चलता रहा। इस रस्म में सात सौ से अधिक महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहन्दी रचाई और मंगल गीतों का गायन करने के साथ मेहंदी का आध्यात्मिक महत्व बताया। शगुन की यह मेहंदी सोजत से भूमि सज्जनराज सोलंकी लेकर आये। कार्यक्रम में गीत की प्रभावना महोत्सव के लाभार्थी श्रीमती चन्दा*-महेन्द्र सिंघी ने की। मेहंदी रस्म से पूर्व सरस्वती नगर में अनिल भंसाली के निवास स्थान से मुमुक्ष वरूण की भव्य बंदोली निकाली गई, जबकि शाम को महेन्द्र मूथा की ओर से बंदोली का आयेाजन किया गया।
दीक्षा महोत्सव के तहत 28 सितम्बर को केसर छांटना का कार्यक्रम सुबह ग्यारह बजे से होगा, जबकि 29 सितम्बर को दोपहर एक बजे बडी बंदोली एवं शाम को भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलकता के सुप्रसिद्ध कलाकार सुरेन्द्र बेगानी भक्ति गीतों की सरिता बहाएंगे। भक्ति संध्या को लेकर महावीर कॉम्पलेक्स में विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.