नवाजी गयी वागड़ की बेटी नीता चौबीसा

( 19856 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Sep, 17 15:09

वुमन ऑफ़ दी फ़्युचर अवार्ड से नवाजी गयी वागड़ की बेटी नीता चौबीसा

 नवाजी  गयी  वागड़ की बेटी नीता चौबीसा डूँगरपुर.वागड़ की बेटी नीता चौबीसा पुत्री गोपालकृष्ण चौबीसा को शनिवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में उत्कृष्ट साहित्य लेखन हेतु वुमन ऑफ दी फ्यूचर अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया।

शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि के दिन शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश की ऐसी गरिमामई 65 महिलाओ को अलग अलग क्षेत्रो में श्रेष्ठ कार्य के लिए सशक्त वुमन ऑफ दी फ्यूचर अवार्ड के लिए अभिनंदन किया गया।

राजस्थान से सशक्त साहित्य लेखन में नवोदित प्रतिभा के लिए डूँगरपुर मूल की हाल बांसवाड़ा सुभाष नगर निवासी श्रीमती नीता चौबीसा को कार्यक्रम के मुख्य ओर विशिष्ट अतिथियों बॉलीवुड-टेलीवुड व देश की नामी गिरामी हस्तियों कुनिका सदानंद, बालिका वधु फेम अनूप सोनी, ब्रांड एम्बेसडर राजस्थान हेरिटेज प्रतिभा तोतला, पूर्व महापौर जयपुर ज्योति खंडेलवाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित अन्य हस्तियों ने भव्य रंगारंग समारोह में वुमन ओफ़ दी फ़्युचर अवार्ड 2017 से नवाज़ा तथा अभिनंदन पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
साहित्यकार एवम कवियत्री श्रीमती चौबीसा की दो काव्य कृति सुप्त वीणा के तार व अनछुए अहसास भी प्रकाशित हो चुकी है। इससे पूर्व भी उन्हें अखिल भारतीय साहित्य संगम द्वारा काव्य कुसुम, एवम विश्व हिंदी सेवा संस्थान इलाहाबाद द्वारा काव्य श्री की उपाधि से नवाजा गया है।श्रीमती नीता चौबीसा द्वारा लिखे आलेख, कविताये, गीत, लघुकथाएं आदि विभिन राष्ट्रीय पत्र -पत्रिकाओं में प्रकाशित होते है
फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल एवम कालिंदी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर में आयोजित इस समारोह में मिसेस एशिया पेसिफिक शिवानी शर्मा, अशोक लाहोटी सहित देश की अन्य ख्यातनाम हस्तियों ने शिरकत की।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.