पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा ले - विधायक कटारा

( 6171 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Sep, 17 07:09

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा ले - विधायक कटारा सागवाडा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर सागवाड़ा भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ | कार्यक्रम में विधायक अनिता कटारा और विस्तारक अशोक सिंह मेतवालाल ने पंडित दिनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया | इस मौके पर विधायक कटारा ने समारोह को संबोधित किया | अपने संबोधन में विधायक कटारा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की पंडित दीनदयाल महान चिन्तक और संगठनकर्ता थे | उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। विधायक कटारा ने कार्यकर्ताओ को पंडित दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेकर उसे आत्मसात करने का आव्हान किया | इस मौके पर विस्तारक अशोक सिंह मेतवाला ने कहा की पं. दीनदयाल जी ने एकात्म मानव दर्शन के सिद्धांत में समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता का जो आव्हान किया था। भारतीय जनता पार्टी उनके बताए मार्ग पर अनवरत चलते हुए समाज में पिछड़ गए बंधुओं, बेटियों और युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में निरंतर कार्यरत है। इस मौके पर इस मौके पर प्रधान रेखा रोत, सूर्या अहारी, चेयरमेन निर्मल अहारी, भाजपा वरिष्ठ नेता नरेंद्र पंडया, विजय कुमार जैन, मुकेश पंडया, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर व्यास, शैलेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष मगनलाल पाटीदार, हितेश रावल, प्रताप बलाई, लक्ष्मी शंकर पाटीदार, दिनेश पाटीदार, मुकेश पटेल, महामंत्री दिनेश पंडया, कल्याणसिंह चौहान, कविता व्यास, भारतेंदु व्यास, पुष्पेंद्र चौबीसा, भोपाल सिंह, कमल प्रजापत, दिलीप जोशी, जयंतीलाल बोबड़ा, राजेन्द्र कराड़ा, नारायण मोदी, आशा पाटीदार, महेंद्र व्यास, मोहनलाल रावल, पूर्णा शंकर, कीर्ति व्यास, कांतिलाल मेहता, नितिन उपाध्याय, प्रकाश सुथार, उत्तम व्यास, विकटेश व्यास, वासुदेव अहारी, नाथूलाल डेडोर, राजमल सरपोटा, हरीश ननोमा, रूपजी सरपोटा, कांति सरपोटा, नरेश बूज भी मौजूद रहे |
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.