लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर को बनाया गया था निशाना

( 9045 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Sep, 17 06:09

मंत्री के काफिले पर ग्रेनेड हमला, तीन मरे

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को राज्य के लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इसमें अख्तर बाल-बाल बच गए जबकि तीन लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक अन्य घायल हो गए। इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एण्ड टेक्नॉलाजी की एमए की छात्रा किशोरी ¨पकी कौर, गुलाम नबी और मोहम्मद इकबाल खान के रूप में की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने अख्तर के काफिले को निशाना बनाकर ग्रेनेड (हथगोला) से हमला कर दिया। ग्रेनेड का निशाना चूक जाने से वह भीड़भाड़ वाले इलाके में जा गिरा। ग्रेनेड के विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी समेत 17 से अधिक लोग घायल हो गए। अख्तर राज्य में भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के गठबंधन वाली सरकार के प्रवक्ता हैं। ग्रेनेड विस्फोट के बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी भी की।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.