देवस्थान विभाग और आई.आर.सी.टी.सी में एम.ओ.यू

( 5681 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Sep, 17 05:09

देवस्थान विभाग और आई.आर.सी.टी.सी की रेलयात्रा को लेकर बैठक एवं एम.ओ.यू

देवस्थान विभाग एवं आईआरसीटीसी के मध्य महत्वपूर्ण बैठक में आज, 22 सितंबर को एमओयू साइन किया जाएगा। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे देवस्थान विभाग के आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय के कक्ष में रखी गई है। बैठक में मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी, जयपुर, श्री मदन देवड़ा एवं अन्य अधिकारी भी भाग लेंगे। इस बैठक में राज्य के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाए जाने तथा यात्रियों को अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
देवस्थान आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा वर्ष 2013 से निशुल्क यात्रा का संचालन आईआरसीटीसी के माध्यम से किया जा रहा है। परन्तु इन यात्राओं में यात्रियों को हुई असुविधाओं को देखते हुए उन्हें दूर किए जाने के लिए शासन सचिव, देवस्थान, श्री कृष्ण कांत पाठक के निर्देशानुसार श्री उपाध्याय मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी, जयपुर के साथ चर्चा करेंगे एवं उसी अनुसार देवस्थान व आईआरसीटीसी के मध्य एमओयू भी किया जाएगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.