माहेश्वरी समाज के लोग 24 को खेलेंगे डांडिया

( 4960 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 17 08:09

बीकानेर | नवरात्रिके मौके पर बीकानेर जिला माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से 24 सितंबर को पूगल रोड स्थित माखण भोग में डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री पवन राठी ने बताया कि डांडिय आयोजन को लेकर दूसरी बैठक की गई है। तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। इस संबंध में नोखा, श्रीडूंगरगढ़, नापासर एवं लूनकरणसर के लोगों को सूचित किया गया है। माहेश्वरी समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें निशुल्क गेट पास दिया जा रहा है। डांडिया में पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। मिस्टर एंड मिस नवरात्रा, बेस्ट कपल, बेस्ट ग्रुप बेस्ट किड होंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.