रो¨हग्या बच्चों के लिए टीकाकरण

( 5326 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 17 08:09

म्यांमार से लाखों की संख्या में पलायन कर बंगलादेश पहुंच रहे रो¨हग्या शरणार्थियों के बच्चों को खसरा, रूबेला और पोलियो जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विश्व स्वास्य संगठन ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है।संयुक्त राष्ट्र की ओर से रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र बाल कोष और विश्व स्वास्य संगठन 68 शरणार्थी शिविरों में रह रहे 15 वर्ष से कम उम्र के लगभग डेढ़ लाख रो¨हग्या बच्चों के टीकाकरण के लिए बंगलादेश के स्वास्य मंत्रालय की ओर से चलाये जा रहे अभियान में सहयोग कर रहा है। डब्ल्यूएचओ के बांग्लादेश प्रमुख नवरत्नासामी पारानिएथारन ने कहा, हम खुश हैं कि खसरे की संभावित महामारी फैलने से पहले हम टीकाकरण अभियान शुरू करने में सफल रहें। संरा स्वास्य एजेंसी ने सात दिन का अभियान चलाया है जिसका प्रबंधन एवं निगरानी भी वही करेगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.