नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 15 की मौत

( 6712 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 17 07:09

कानो। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व इलाके में एक राहत सामग्री वितरण केंद्र पर दो आत्मघाती हमलावरों ने सोमवार को हमला किया, जिसमें 15 लोग मारे गए जबकि 43 अन्य घायल हो गए। नागरिकों के खिलाफ बोको हरम चरमपंथियों का यह ताजा हमला माना जा रहा है। दोनों हमलावर महिलाएं थी। बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगुड़ी से करीब 40 किमी दूर कोंडुगा इलाके में ये विस्फोट हुएं इन दोनों स्थानों को जिहादी संगठन ने बार बार निशाना बनाया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.