106 यूनिट रक्त व 1000 डस्टबिन वितरीत कर मनाया मोदी का जन्मदिन

( 8510 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 17 06:09

106 यूनिट रक्त व 1000 डस्टबिन वितरीत कर मनाया मोदी का जन्मदिन कोटा। मोदी विचार मंच की और से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 67वें जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संतोषी नगर के सुभाष चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में कोटा बूंदी सांसद ओम कृष्ण बिला, विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रहलाद गूंजल, विधायक संदीप शर्मा, विधायक भवानी सिंह राजावत, महापौर महेश विजय, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय मौजूद रहे।
नरेन्द्र मोदी विचार मंच संभागीय अध्यक्ष विकास पचवारिया ने बताया कि शहर में मौसमी बिमारियों, डेंगू व स्वाईन फ्लू के बड़ते प्रभाव को देखते हुऐ लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने क उद्देश्य से प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सुधा ब्लड़ बैंक की मदद से संतोषी नगर चौराहे पर आयोजित किया गया। जहंा सुबह से ही कार्यकर्ताओं व स्थानिय निवासीयों द्वारा रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से भाग लेते हुऐ रक्तदान किया गया। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक 106 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं का सम्मान करते हुऐ एने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
महिला मोर्चा कोटा शहर जिला मंत्री कविता पचवारिया ने बताया कि लोगों को स्वच्छता का संदेश ेदेते हुऐ नरेन्द्र मोदी विचार मंच की और से 1000 डस्टबिन वितरीत किये गये। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया व शहर को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने को कहा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच की और से कार्यकर्ताओं का मुंह मिठा कराकर एक दूसरे को बधाईयां दी गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.