भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत

( 5205 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 08:09

जोधपुर/ भाजपाप्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी रविवार रात जोधपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने परनामी से मुलाकात कर उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी गजेंद्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, विधायक सूर्यकांता व्यास, विधायक बाबूसिंह राठौड़, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, देहात जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा, महेंद्र मेघवाल, सिकंदर बक्स, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र तंवर, देहात जिलाध्यक्ष सुरेश बाबल ने परनामी का भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निवास पर स्वागत किया। जेडीए चेयरमैन प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़ भी उनके साथ थे। इस अवसर पर जिला देहात के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जोशी के निवास पर कुछ देर रुकने के बाद प्रदेशाध्यक्ष जयपुर के लिए रवाना हो गए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.