बकरियां चराकर लौट रहा बालक को ट्रोले ने कुचला

( 9626 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 08:09

जैसलमेर/ मोकलागांव में शनिवार दोपहर एक टोले ने 12 वर्षीय बच्चे को चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बच्चे को जोधपुर रेफर किया तो बालेसर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव को वापस जैसलमेर लाया गया। परिजनों ने देर रात एक बजे सुबह 7 बजे मुकदमा दर्ज करवाना चाहा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर मेघवाल समाज के मौजिज लोगों ने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही जिस पर रविवार सुबह 11 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद मृतक के परिजन मेघवाल समाज के लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया। उनकी मांग थी कि पहले ट्रोले के चालक को गिरफ्तार किया जाए।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर राजेन्द्र (12) पुत्र माधाराम अपनी छोटी बहन के साथ बकरियां चराकर लौट रहा था। रास्ते में एक ट्रोले ने राजेन्द्र को चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसका जवाहर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर किया गया लेकिन जोधपुर पहुंचने से पहले ही राजेन्द्र की मौत हो गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.