मोक्षवाहिनी और एंबुलेंस की सेवा 5 अक्टूबर के बाद मिलेगी

( 4844 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 08:09

डूंगरपुर। भारतविकास परिषद की युवा शाखा की ओर से संचालित मोक्षवाहिनी और एंबुलेंस 5 अक्टूबर तक उपलब्ध नहीं होगी।
युवा शाखा सचिव बृजलाल कलाल ने बताया कि दोनों वाहनों को मेंटिनेंस के लिए भेजा गया है। इसके बाद सेवाएं फिर से बहाल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि साल 2007 से मोक्षवाहिनी और एंबुलेंस 2009 से जनता की सेवा में है। ऐसे में दोनों वाहनों को लंबे समय से मेंटिनेंस के लिए बाहर नहीं भेजा जा सका था। जो भी भामाशाह मेंटिनेंस कराने में आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं, वे गांधी आश्रम स्थित अविनाश मोटर्स पर बृजलाल कलाल से संपर्क कर सकते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.