अस्पतालों में आज नहीं मिलेंगे डॉक्टर

( 7308 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 08:09

डूंगरपुर। अपनीमांगो को लेकर प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टर सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिलेंगे तो मरीजों को परेशानी होगी। यहां तक कि अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को भी पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा। जिले में जिला अस्पताल, सागवाड़ा उपजिला अस्पताल सहित 72 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से 170 से ज्यादा डॉक्टर बहिष्कार में शामिल होंगे। इसका असर मरीजों के इलाज पर पड़ेगा।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. कांतिलाल मेघवाल ने बताया कि मांगों को लेकर सोमवार को जिलेभर के डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। डॉक्टर एक बार अस्पतालों में जाएंगे और विरोध प्रदर्शन के बाद लौट आएंगे। अस्पताल में मरीजों की जांच और इलाज नहीं करेंगे। इससे अस्पताल में मरीजों को परेशानी होगी।
जिला अस्पताल में ही 600 से ज्यादा मरीज रोजाना आते हैं, जिन्हें इलाज की सुविधा मिलना मुश्किल है। हालांकि मेडिकल कॉलेज से जुड़े 9 डॉक्टर अस्पताल के मरीजों को देखेंगे, लेकिन रोजाना की तरह आने वाली मरीजों की भीड़ को संभाल पाना और समय पर इलाज मिलने में परेशानी रहेगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.