युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

( 5485 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 08:09

चित्तौड़गढ़| अभ्युदयसंस्था का नशे मुक्ति पर कार्यक्रम मेवाड़ युनिवर्सिटी में हुआ। संस्था के सदस्य प्रतीक कोठारी ने बताया कि मुख्य वक्ता जिला अफीम अधिकारी सुधीर यादव थे। कलेक्टर इंद्रजीतसिंह, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने वीडियो के माध्यम से अपने संदेश युवाओं को देते हुए नशे से दूर रहने दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। सह संस्थापक इंद्रजीतसिंह भाटी ने नशे से मुक्त रहने की शपथ दिलाई। सह संस्थापक हिमांशु माहेश्वरी ने आभार जताया। संस्था के माधुरी तनवानी, रौनक हेडा, मनीष मालानी, ध्रुवल दशोरा, गर्वित टेलर, विभांशु न्याति, नवीन बामनिया, तुषार त्रिपाठी, लक्ष्यराज, दिग्विजय, मोहितसिंह मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.