आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

( 6808 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 08:09

बीकानेर/ बीकानेरकी शहरी ग्रामीण आंगनबाड़ी महिलाओं ने अपना आंगनबाड़ी कार्यालय रविवार को भी नहीं खोला। जयपुर से बीकानेर पहुंचकर कलेक्ट्रेट के समक्ष नौ सूची मांगों को लेकर धरना दूसरे दिन फिर से शुरू कर दिया।
अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) की महिला प्रदेश मुख्य संरक्षक राखी गहलोत ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नौ सूत्री मांगों में राज्य कर्मचारी की भांति सुविधाएं दी जाए। उन्हें राज्य कर्मचारी की भांति मानदेय बढ़ाया जाए। उन्हें पेंशन का लाभ, पीएफ, ईएसआई, सामूहिक दुर्घटना बीमार जैसी सुविधाएं दी जाए। उक्त मांगों को लेकर प्रदेश में आंगनबाड़ी महिलाएं धरना दे रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जिलाध्यक्ष हेमलता गहलोत अन्य ग्रामीण आंगनबाड़ी महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल ने नापासर में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उक्त मांगों के संबंध में राज्य सरकार से वार्ता की जाएगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.