डेढ़ साल बाद नकली घी के आरोपी अनिल को किया गिरफ्तार

( 5763 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 08:09

बाड़मेर/ गुड़ामालानीथाना पुलिस की ओर से 17 मार्च 2016 को गांधव पुलिस चौकी पर एक टैंपो में 121 कार्टन नकली घी पकड़ा था। करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा नकली घी बेचने का आरोपी अनिल मेहता पुत्र बाबूलाल मेहता निवासी बाड़मेर को उसके आवास से कोतवाली और गुड़ामालानी पुलिस के सहयोग से दस्तयाब किया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गुड़ामालानी पुलिस को सौंप दिया है।
मार्च 2016 में गुजरात से बाड़मेर रहे नकली घी से भरे टैंपो को गांधव पुलिस चौकी पर पकड़ा था। टैंपो में नकली घी के 121 कर्टन भरे हुए थे। चालक रतनसिंह पुत्र हीरसिंह राजपूत निवासी उण्डखा को उस समय गिरफ्तार किया गया। वहीं चालक ने बताया कि यह घी अनिल कुमार जैन निवासी बाड़मेर के व्यापारी को डिलीवर किया जाना था। इस पर अब डेढ़ साल बाद पुलिस ने अनिल जैन को गिरफ्तार किया है। टैंपो में बरामद घी में गोरस, एनर्जी प्लस, रिया और पवन चार तरह की वैरायटी थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.