सांसद जोशी ने चांदनाथ के निधन पर व्यक्त किया शोक

( 6625 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 17 07:09

चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने लोकसभा में साथी अलवर सांसद व बाबा मस्तनाथ मठ रोहतक के महन्त श्री चान्दनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। सांसद जोषी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुये कहा की उनका प्रदेष के विकास में योगदान सदैव याद किया जायेगा।
सांसद जोषी ने रोहतक उनके निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया, उत्तरप्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ साथ भाजपा राष्ट्रीय महासचिव भुपेन्द्र यादव राजस्थान के मंत्री कालिचरण सर्राफ, युनूस खान, डॉ. जसवन्त यादव, तथा सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती समेत अनेक जनप्रतिनिधि व उनके अनुयायी उपस्थित थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.