नटवर व्यास पुष्टिकर सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष मनोनीत

( 8738 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 17 06:09

नटवर व्यास पुष्टिकर सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष मनोनीत जैसलमेर । पुष्करणा न्याति ट्रस्ट जैसलमेर के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी नटवर लाल व्यास को सर्व सम्मति से पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा जैसलमेर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। फर्स्ट गेट होटल में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद को राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर व्यास की अध्यक्षता में जैसलमेर पुष्करणा समाज के मौजीज व पुष्टिकर सेवा परिषद के मुरलीधर आचार्य, कालू राम पुरोहित, जगदीश बिस्सा, भंवरलाल बल्लाणी, आनन्द व्यास (पार्षद), आनन्द जगाणी, आनन्द पुरोहित, श्यामजी व्यास की उपस्थिति में सेवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राजू व्यास (पोलजी) के प्रस्ताव पर रमेश बिस्सा, ओलेन्द्र आचार्य, उम्मेद आचार्य, मनोज पोलजी, उम्मेद बल्लाणी, शेखर आचार्य, रमेश व्यास, दिनेश बिस्सा के समर्थन से नटरवर लाल व्यास (भोपत) को सर्व सम्मति से जैसलमेर शाखा का अध्यक्ष चुना जाकर शपथ दिलाई गई।
इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर व्यास ने वर्तमान परिस्थितियों में पुष्करणा समाज की जागरूकता व एकता पर बल होते हुए कहा कि समाज के सामाजिक संगठनों को पुष्करणा समाज के युवाओं को मार्गदर्शन देकर स्वावलम्बी बनाने में सहयोग करना चाहियें।
समाज सेवी कालूराम पुरोहित ने कहा कि पुष्टिकरण सेवा परिषद को अब सक्रिय होकर राष्ट्रव्यापी संगठन को मजबूत करना चाहियें।
नव निर्वाचित अध्यक्ष नटवर लाल व्यास ने कहा कि वे शीघ्र ही सदस्यता अभिमान चलाकर नये सक्रिय सदस्यों के माध्यम से परिषद के कार्यो को गति देगें। भंवरलाल बल्लाणी ने कहा कि ऐसे सदस्य जावें जिनकी समाज व सामाजिक कार्यो से आस्था हो।
बैठक के अन्त में पुष्टिकर सेवा परिषद के सक्रिय सदस्य व जोधपुर में पुष्करणा समाज अध्यक्ष ब्रजमोहन व्यास के पुत्र हिमांशु के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रृंद्धाजलि दी गई। राष्ट्रगान से बैठक का समापन किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.