महा आरती एवं महाप्रसाद का हुआ आयोजन

( 11669 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Sep, 17 21:09

महा आरती एवं महाप्रसाद का हुआ आयोजन उदयपुर हिरण मंगरी सेक्टर ११ स्थित मंदिर में महालक्ष्मी का जन्मोत्सव अश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पंडित राजेश आमेटा ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर में प्रातः ५ बजे महालक्ष्मी जी का पंचामृत एवं दुग्धाभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। देर रात तक भक्तों ने दर्शन किए। अध्यक्ष नन्द लाल लावटी ने बताया कि महिला मंडल के सदस्यों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम को महालक्ष्मी जी की भव्य महाआरती कर भक्तों म प्रसाद का वितरण किया गया। सुरज देवी सोलंकी, कंचन देवी परिहार सहित महिलाओं ने भजन किर्तन किया। मंदिर मंडल के वल्लभ बंसल, भंवर सिंह चौधरी, कन्हैयालाल लोढा, गोविन्द सिंह चौहान, कन्हैयालाल माहेश्वरी भेरूसिंह परिहार,, इन्द्र सिंह राणावत आदि ने अपनी सेवाए दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.