शिक्षा विभाग ने जारी की एलडीसी की वरिष्ठता सूची

( 21651 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 17 09:09

भीलवाड़ा | माध्यमिकशिक्षा उपनिदेशक (अजमेर) सीताराम गर्ग ने लिपिक ग्रेड सैकंड की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) द्वितीय अरुणकुमार दशोरा के अनुसार, 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2015 तक अवधि की मंडल स्तरीय वरिष्ठता सूची का अवलोकन नोडल संस्था प्रधान एवं विभाग की वेबसाइट पर किया जा सकता है। आपत्ति होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) प्रथम को 19 सितंबर तक प्रस्तुत करें।
रजिस्ट्रेशनसे वंचित रहने पर संस्था प्रधान जिम्मेदार - कलेक्टरके निर्देश पर 12 13 सितंबर को जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर दिव्यांग रजिस्ट्रेशन शिविर होगा। एडीईओ जग जितेंद्र सिंह ने सभी संस्था प्रधानों को आयोजित होने वाले शिविरों में अब तक वंचित दिव्यांग का रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए। शिविर के बाद भी यदि कोई दिव्यांग रजिस्ट्रेशन से वंचित रहने पर जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी।
मंत्रालयिककर्मचारी पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित - निदेशालयकी स्थापना दिवस पर हर साल 16 दिसंबर प्रदान किए जाने वाले मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के लिए विभाग ने प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि इच्छुक मंत्रालयिक कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 6 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्ताव भिजवा सकते हैं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.