पूर्वांचल की 101 प्रतिभाएं सम्मानित

( 8376 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 17 09:09

भीलवाड़ा| दिल्लीसे कांग्रेस के पूर्व सांसद पूर्वांचल के महाबल मिश्रा भीलवाड़ा आए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. भरत झा और एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा भी साथ थे। महाबल सर्वधर्म सामूहिक विवाह में शामिल होने कमालपुरा आए हुए थे।
मिश्रा ने प्रेसवार्ता में भारत की गिरती जीडीपी दर, हताश नवयुवक और बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। साथ ही देश में अघोषित आपातकाल के हालात बताए। वर्मा ने बताया कि पूर्वांचल जनचेतना समिति, हैप्पी क्लब एवं उपभोक्ता कल्याण समिति के तत्वावधान में टाउन हॉल में हुए पूर्वांचल के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्रों, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले लगभग 101 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। महाबल ने पूर्वांचल वासियों को प्रतिभा और अपने दमखम से जीवन के हर क्षेत्र में परचम लहराने की बात कही। महाबल मिश्रा के साथ दिल्ली से इंद्रप्रस्थ शिक्षा एवं खेल विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ भरत झा भी थे। उद्योगपति मुकेश जोशी, मोहम्मद हारून रंगरेज, राकेश मानसिंहका, इंदिरा सोनी, जितेंद्र मारू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा हिरण, मुकेश खोईवाल, गोविंद अधिकारी, निर्मित साबू आदि ने उनका स्वागत किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.