सागवाडा के वार्ड २२ से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

( 5239 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 17 08:09

भाजपा सरकार का विकास व कार्यकर्ताओ की मेहनत से खिलेगा कमल -विधायक कटारा

सागवाडा के वार्ड २२ से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन सागवाडा | डूंगरपुर जिले में २१ सितम्बर को होने वाले पंचायत उपचुनाव के तहत सागवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 22 के लिए भाजपा के उम्मीदवार ने दीपिका अहारी ने अपना नामांकन भरा | सागवाड़ा विधायक अनिता कटरा के नेतृत्व में भाजपा उमीदवार दीपिका अहारी भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा कार्यालय से जुलूस के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचे | यहाँ उप निर्वाचन अधिकारी गोपाल सिंह के समक्ष भाजपा उमीदवार ने नामांकन दाखिल किया | इधर नामांकन के पूर्व पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित हुई | सभा को भाजपा नेताओं ने संबिधित किया | अपने संबोधन में विधायक अनिता कटारा ने कहा की भाजपा सरकार ने क्षेत्र में हर समाज वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास के कई कार्य करवाए है | उन्होंने कहा की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और जिस प्रकार से विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के माथे पर जीत का सेहरा बाँधा था उसी प्रकार उपचुनाव में भी भाजपा पार्टी विकास के मुद्दे और कार्यकर्ताओ की मेहनत से अपनी जीत हासिल करेगी | इस अवसर पर प्रधान रेखा रोत, सूर्य अहारी, भाजपा नेता नरेंद्र पंडया, कोदरलाल पाटीदा,र कमल किशोर व्यास, मंडल अध्यक्ष हितेश रावल, मगनलाल, प्रताप बलाई, अनिल परोहित, विजय कुमार जैन, चिमन पटेल ,मुकेश पटेल, दिनेश पंडया, दशरथ खटीक , भावेश माली, काविश भट्ट, दिनेश पाटीदार, गोपाल फलोत , दलीचंद बुनकर, राजा ,लोकेश ननोमा, सरपंच प्रकाश डेडोर, पुष्पेन्द्र चोबीसा, प्रह्लाद सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.