मारवाड़ समारोह में साफा डे मनाया जाएगा

( 4713 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Sep, 17 08:09

जोधपुर| रोटरीक्लब ऑफ पद्मिनी की ओर से रविवार को हेरिटेज क्लब में विजन जोधपुर 2022 सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि महिलाओं शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं। आगामी मारवाड़ समारोह को साफा डे के रूप में मनाया जाएगा, जिससे हमारी संस्कृति का अनुसरण कर समारोह को अधिक रंगारंग बनाया जा सके। उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्राचीन जल संरचनाओं को सहेजे जाने के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्तियों को 6 दलों में विभाजित कर एक घंटे की समयावधि दी गई, जिसमें उन सभी को आगामी 5 वर्ष में जोधपुर के विकास के संबंध में उनके विचारों और सुझावों को प्रस्तुत करने को कहा गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.