खेत पर रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या

( 7424 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Sep, 17 08:09

चित्तौड़गढ़/ जिले के मंगलवाड़ क्षेत्र के हरियाखेड़ी गांव में एक बुजूर्ग की अवैध संबंधों के चलते अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। वही एक महिला के साथ भी बदमाशों ने गंभीर मारपीट कर दी, जिससे उसे उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डूंगला उपखंड क्षेत्र के नेगड़िया ग्राम पंचायत के हरियाखेड़ी निवासी 60 वर्षीय भैरूलाल गुर्जर पुत्र औंकारलाल रोज की तरह ही शनिवार रात आठ बजे घर से खाना खाकर खेत पर मक्का की फसल की रखवाली के लिए निकला था। सुबह पांच बजे तक वापस घर आने वाला भैरूलाल जब साढ़े पांच बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। बेटी रेखा पिता का पता लगाने खेत के कुएं पर पहुंची तो वहां कुएं पर बनी झोंपड़ी में देखा कि उसके बुजूर्ग पिता भैरूलाल लहुलूहान हालत में औंधे मुंह गिरे हुए थे। पास ही हरियाखेड़ी निवासी चांदकंवर पत्नी स्वर्गीय लालसिंह भी मौके पर घायल अवस्था में पड़ी मिली। गंभीरावस्था में चांदकंवर ने रेखा को बताया कि शनिवार रात दो बजे पांच-छह बदमाशों ने खेत पर आकर भैरूलाल उसके साथ गंभीर मारपीट की थी। जिससे भैरूलाल की मौत हो गई। मृत पिता को देख चिल्लाई बेटी की आवाजे सुनकर आस-पास के खेतों में कार्य कर रहे लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। भैरूलाल की पत्नी बेटा उमाशंकर भी मौके पर पहुंचा। इधर गंभीर घायल चांदकंवर को उदयपुर रेफर किया गया। सूचना पर बड़ीसादड़ी डीएसपी दिनेश राजोरा, मंगलवाड़ थानाधिकारी संजय शर्मा, एएसआई गोपालसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मुख्यालय से डाग स्कवायड एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.