सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव का पहला देवी गीत रिलीज

( 12942 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Sep, 17 06:09

सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव का पहला देवी गीत रिलीज शक्ति की देवी दुर्गा की आराधना में भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री के स्‍टार सिंगर और एक्‍टर खेसारीलाल यादव ने अपना पहला देवी गीत रिलीज कर दिया है। खेसारी इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित गीत ‘बोलेरो लेके चली मईहर’ को आज यू-टयूब के खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गीत को खेसारीलाल यादव ने अपने सुरीले अवाज में रिकॉर्ड किया है। जबकि इस देवी गीत को लिखा है श्‍याम देहाती ने और म्‍यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने।
गीत ‘बोलेरो लेके चली मईहर’ के बारे में खेसारीलाल ने कहा कि शक्ति स्‍वरूपा मां दुर्गा की स्‍तुति में मेरी ये पहली पेशकश है, जो लोगों को काफी पसंद आयेगी। बेसिकली इस गाने का थीम ये है कि एक पत्‍नी अपने पति से अर्जी लगाती है कि माता का दरबार सज गया है। इसलिए वे मां के दर्शन को बोलेरो गाड़ी लेकर आयें और मां के दरबार में चले। उन्‍होंने कहा कि हर साल की तरह शेरावाली मां आने वाली हैं, ऐसे में उनके आगमन पर हम गीत - संगीत के माध्‍यम से उन्‍हें याद करते हैं।
उल्‍लेखनीय है कि खेसारीलाल यादव देवी दुर्गा के अनन्‍य भक्‍त हैं। वे हर साल मां की पूजा को संगीत के जरिए यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। उन्‍होंने अब तक कई गाने शक्‍ति की देवी दुर्गा के लिए गाये हैं, जिसमें ‘निमियां के दाढ़ मैय्या’ जैसे गाने आज भी उनकी आवाज में काफी पसंद किये जाते हैं। उसी तरह खेसारीलाल यादव को अपने इस नये गाने ‘बोलेरो लेके चली मईहर’ से भी काफी उम्‍मीदें हैं। खेसारीलाल यादव के इस नये अलबम के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.