केंद्रीय कृषि मंत्री ने एमपीयूएटी मे की उच्च अधिकीरियों के साथ बैठक

( 25291 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Aug, 17 06:08

उदयपुर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन ने अपने उदयपुर दौरे के दौरान महाराणा प्रताप कृशि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदशालय मे कृशि विश्वविद्यालय, कृशि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, डेयरी व बीज निगम के उच्च अधिकारियों की बैठक मे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने, सौर उर्जा चालित पम्प, जैविक खेती फसल बीमा, भामाशाह पशुधन योजना, नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों मे लक्ष्य प्राप्ति के लिऐ और परिश्रम करने की आवश्यक्ता जताई।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाराणा प्रताप कृशि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा ने कृषि मंत्री जी एवं बैठक मे उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया तथा एमपीयूएटी की विभिन्न गतिविधियों से मंत्री जी को अवगत कराया। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के डॉ. एस.एस. बुरडक ने कृषि मंत्री जी को विश्वविद्यालय मे संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। कृषि मंत्री जी ने एमपीयूएटी की विभिन्न गतिविधियों, प्रयासों व परिणामों की दिल खोलकर प्रशंसा की। बैठक मे प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. जी एस तिवारी, क्षेत्रीय अनुसंधान निर्देषक डॉ. एस के शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक कृषि, क्षेत्रीय प्रबंधक बीज निगम, संयुक्त निदेशक पशुपालन कृषि विश्वविद्यालय, वरिष्ठ वैज्ञानिक व अन्य सम्बधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अपरान्ह मे कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र बडगांव मे आयोजित कृषि प्रदर्शनी व कृषक संवाद कार्यक्रम के दौरान अभियांत्रिकी महाविद्यालय की फार्म मषीनरी, कृशि में श्रम दक्षता अनुसंधान परियोजना के तहत् विकसित विभिन्न तकनिकों एवं मषीनों, क्वालिटी मक्का उत्पाद, रंगीन मछली पालन, मत्स्य बीज उत्पादन मॉडल व अन्य तकनीको का अवलोकन किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.