चित्तौडगढ को मिली नवीन राष्ट्रीय राजमार्गो की सौगात

( 19296 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Aug, 17 05:08

चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के लिये मंगल का दिन ऐतिहासिक रहा, संसदीय क्षेत्र में नवीन राष्ट्रीय राजमार्गो की सडको की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली।
उदयपुर के खेल गांव में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया जी ने सभा करते हुये प्रदेश के लिये राष्ट्रीय राजमार्गो का लोकार्पण व भूमि पुजन किया।
कार्यक्रम में संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ से गुजरने वाले किशनगढ अहमदाबाद सिक्स लेन के कार्य व देबारी से काया तक बाईपास का भी भूमि पुजन सम्मिलित हैं।
सांसद जोशी ने बताया की इस दौरान चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७६ एवं नवीन घोषित कोटा बांसवाडा राज मार्ग के मध्य स्थित भटेवर (जिला उदयपुर ) -भीण्डर -कानोड-धरियावद ( जिला प्रतापगढ ) सडक मार्ग, ग्राम डेट (एन.एच. ७९) से प्रारम्भ होते हुए नगरी व बस्सी के बीच एन एच. २७ को जोडने के लिये १५ किमी. बाईपास निर्माण, राजमार्ग संख्या ७५८ एवं ७६ के मध्य स्थित कारोई-राशमी-कपासन-भादसोडा ( लगभग ६२ कि.मी.) मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७६ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७९ को जोडने वाली निम्बाहेडा से मंगलवाड (लगभग ४० कि.मी.) सडक मार्ग, आणविक शक्ति केन्द्र रावतभाटा जाने के लिए चित्तौड कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या २७ पर स्थित सिंगोली से काटुन्दा सडक (२२-२५ किमी.) मार्ग, चित्तौडगढ से कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग-२७ पर स्थित बस्सी (जिला चित्तौडगढ) से आम्बा (जिला भीलवाडा) २७ किमी. सडक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करना साथ ही चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत रिंग रोड निर्माण, चित्तौडगढ में स्थित रिठोला चौराहे का सौन्दर्यीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग ७६ पर मंगलवाड चौराहे के निकट वर्ल्ड क्लसा ट्रेामा सेंटर के निर्माण की घोषणा की।

सांसद जोशी ने जानकारी दि की मंत्रालय द्वारा विगत ३ वर्षो में संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में कई विकासोन्मुखी कार्यो की स्वीकृती की गई हैं जिनमें किशनगढ से अहमदाबाद सिक्स लेन का कार्य, जिसके अर्न्तगत चित्तौडगढ से उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग ७६ को (९३.५० किमी.) खण्ड के ४ लेन से ६ लेन हेतु ११००.१९ करोड रू. स्वीकृति , नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा-रावतभाटा-भैंसरोडगढ-सिंगोली- रतनगढ- मंदसौर- प्रतापगढ- धरियावाद मार्ग नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत । साथ ही केन्द्रीय सडक निधि (सी.आर.एफ.) के अन्तर्गत ६ सडक मार्ग स्वीकृत हुये जो की रावतभाटा से कुण्डाल (बेंगू) सडक मार्ग हेतु ५२.५९ करोड रू होडा-बडीसादडी-बांसी (बडीसादडी) सडक मार्ग हेतु ७७.२५ करोड रू.,मंगलवाड- बिलोदा- डूंगला-बडीसादडी (बडीसादडी) सडक मार्ग हेतु ५४.८० करोड रू. केली से कनेरा (निम्बाहेडा) सडक मार्ग हेतु २७.९८ करोड रू. कीर की चौकी-ताणा-आकोला-फतहनगर (कपासन-मावली) सडक मार्ग हेतु ६०.३१ करोड रू. तथा देबारी पावर हाउस-गुडली-खेमली-घासा- पलाना-मावली (मावली) सडक मार्ग हेतु (३८किमी.) ५४.७८ करोड रू. स्वीकृत हुये हैं। संसदीय क्षेत्र के जिला प्रतापगढ के लिये बाइपास एवं चित्तौडगढ विधानसभा की ग्राम पंचायत बस्सी के लिये सर्विस रोड, की स्वीकृति पूर्व में जारी हो चुकी हैं।

नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग में सम्मिलित मार्गो क लंबे समय से मांग चल रही थी सांसद जोशी ने इनके लिये संसद के लोकसभा सदन में शुन्यकाल व नियम ३७७ से लगाकर मंत्रालय म मंत्री से भेट हो अथवा मंत्री का दौरा हो हर उपयुक्त मंच पर इनकी मांग को जोर शोर के साथ रखा। इन मार्गों के राष्ट्रीय राजमार्ग में सम्मिलित होने से पुरे संसदीय क्षेत्र में अधारभुत सुविधाओं में वृद्धि के साथ साथ आमजन को भी इसका भरपुर लाभ मिलेगा।
इन मार्गों के राष्ट्रीय राजमार्ग में सम्मिलित करवाने पर पुरे संसदीय क्षेत्र की जनता की तरफ से सांसद सी.पी. जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, व राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.