फेलिक्स बने जूनियर हॉकी टीम के कोच

( 5181 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Aug, 17 07:08

नई दिल्ली । पूर्व कप्तान जूड फेलिक्स सेबेश्चियन को भारतीय जूनियर पुरु ष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। हॉकी इंडिया ने टीम के सफल यूरोप दौरे के बाद यह नियुक्ति की जिसमें पिछले साल के जूनियर पुरु ष कोर ग्रुप के नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत के हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जॉन ने जोर दिया कि हॉकी इंडिया द्वारा पांच-छह वर्षो से शुरू किए ये कार्यक्रमों का फल मिल रहा है। जिसमें जूनियर खिलाड़ियों को सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए आगे बढ़ाना शामिल है जिससे इस नए ओलंपिक चक्र में प्रतिभाओं का पूल बढ़ेगा। तैंतीस सदस्यीय जूनियर पुरु ष कोर ग्रुप फेलिक्स के नेतृत्व में ट्रेनिंग करेगा जिसमें लड़के विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने की तैयारी में करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.