टीम इंडिया नाइकी किट से नाखुश

( 4213 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Aug, 17 07:08

नई दिल्ली। भारतीय क्रि केट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और कप्तान विराट कोहली ने टीम के आधिकारिक प्रायोजक नाइकी द्वारा मुहैया कराई गई निम्न स्तरीय किट पर नाखुशी व्यक्त करते हुए इस मुद्दे को सीओए के समक्ष उठाया है। भारतीय क्रि केट टीम के साथ नाइकी 2006 से जुड़ा हुआ है और दुनिया की सबसे बड़ी खेल सामान बनाने वाली कंपनी है। बीसीसीआई के अधिकारियों राहुल जौहरी और रत्नाकर शेट्टी ने सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के समक्ष नाइकी की शिकायत की है। वहीं समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने इस मसले पर चिंता व्यक्त की है।नाइकी इंडिया ने 2016 में भारतीय क्रि केट टीम के साथ अपने प्रायोजन को 2020 तक बरकरार रखने के लिए 370 करोड़ रपए की राशि भुगतान की थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.