दस साल के आर्यमान ने गोल्फ में इतिहास रचा

( 2147 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Aug, 17 07:08

पुणो। दस वर्षीय गोल्फर आर्यमान सिंह ने सत्र का समापन शानदार तरीके से करते हुए इस साल इंडियन गोल्फ यूनियन-वेस्ट जोन की पहली पांच प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहराकर अपना ही क्षेत्रीय और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। आर्यमान को क्षेत्रीय स्तर पर चार साल में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। उन्होंने जिस भी टूर्नामेंट में भाग लिया, प्रत्येक में खिताब अपनी झोली में डाला। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार उनके लगातार जीत दर्ज करने का सिलसिला 1,266 दिन तक का हो गया है जो भारत में जूनियर गोल्फ के इतिहास में सबसे बड़ा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.