ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

( 4752 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Aug, 17 07:08

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने कहा कि अगर अमेरिका परमाणु समझौता खत्म करता है तो वह पांच दिन के भीतर उच्च स्तरीय यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू कर सकता है।संगठन के प्रमुख अली अकबर सलेही ने सरकारी प्रसारणकर्ता आईआरआईबी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, अगर हम एक संकल्प लेते हैं तो पांच दिनों में हम फोर्दो (परमाणु संयंत्र) में 20 फीसदी संवर्धन बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा, जाहिर है हम नहीं चाहेंगे कि ऐसा कुछ हो क्योंकि हमने जेसीपीओए (परमाणु समझौता) हासिल करने में काफी कोशिशें की हैं।वर्ष 2015 में विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ हुए परमाणु समझौते में ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्म पर लगाम लगाने के बदले में उस पर लगाए प्रतिबंधों को कम किया गया। इसमें यूरेनियम संवर्धन 20 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ाने पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है। यूरेनियम संवर्धन 20 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ाना ऐसी प्रक्यिा है जिसमें ईरान परमाणु हथियार के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच जाएगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.