राजनीतिक रोटियां न सेंके भाजपा : कांग्रेस

( 4131 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Aug, 17 07:08

कांग्रेस ने तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मुस्लिम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत किया है। पर साथ ही पार्टी ने ये भी कहा है कि भाजपा इसके बहाने राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश न करे। मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर भाजपा को इस मामले में होड़ लेने की इतनी ही भूख है तो उसने कानून बनाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई ? यह पूछे जाने पर कि शाहबानो प्रकरण में कांग्रेस का पर्सनल लॉ को लेकर अलग रूख था ,क्या उसने समय के साथ अपने को बदल लिया है, सुरजेवाला ने कहा कि शाहबानो की परिस्थितियां तब की थी, इसे सिर्फ कांग्रेस के दृष्टिकोण के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर जब संसद ने कानून बनाया होगा तो तब सभी दलों के सांसदों का अपना मत रहा होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे कोई इंकार नहीं करता कि अब समय बदल गया है,पिछली यूपीए की सरकार ने भी 1952 के पैतृक संपत्ति कानून को महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए बदला था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.