नये भारत का मंथन - संकल्प से सिद्धि पर विशेष जनचेतना अभियान २२ से

( 8792 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 16:08

एक ही छत के नीचे दी जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

खमनोर केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय ,उदयपुर द्वारा राजसमंद जिले की खमनौर पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित महाराणा प्रताप राजकीय आर्दश उच्च माध्यमिक विधालय खमनौर में २२ से २४ अगस्त, २०१७ तक विशेष जनचेतना कार्यक्रम***ञनये भारत का मंथन - संकल्प से सिद्धि*आयोजित किया जाएगा।*इस दिन विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जाएगे ताकि आमजन व युवा वर्ग को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी उदयपुर रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि भारत छोडों आन्दोलन के ७५ बर्श एवं आजादी के ७० साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर चलाए जाने इस प्रचार अभियान का उद्देश्य नई पीढी में देशभक्ति की भावना बनाये रखना और नये भारत के निर्माण के लिये उन्हें प्रेरित करना है।

उन्होने बताया कि कार्यक्रम तीन दिन का होगा जिसमें प्रथम दो दिन मुख्य कार्यक्रम के लिये पूर्व प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रचार गतिविधियों में स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित विधालय के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगितां, विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत गायन, पेटिंग प्रतियोगिताओं , कविता पाठ एवं स्थानीय महिलाओं द्वारा सीमा प्रहरियों के लिये रूमाल/स्कार्फ पर एम्ब्रोयडरी, फिल्म प्रदर्शन, प्रर्दशनी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।


क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने बताया कि २४ अगस्त २०१७ को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताओंं, भाषण प्रतियोगिता, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत गायन, पेटिंग ,कविता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान मुख्य अतिथीयों द्वारा किया जाएगा।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.