रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन 9 के ग्रैंड फिनाले में दिनेश वर्मा बने विजेता

( 10409 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 08:08

रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन 9 के ग्रैंड फिनाले में दिनेश वर्मा बने विजेता उदयपुर। भारत के सबसे बडे सिंगिंग टैलेंट हंट लवइट चॉकलेट्स प्रजेंट्स- रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन 9 ने प्रतिभागियों की संख्या के लिहाज से सभी रिकॉर्ड्स तोड दिये। इस साल इस प्रतियोगिता में देशभर में सर्वाधिक संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लवइट चॉकलेट्स प्रजेंट्स - रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन 9 ने अपने रोमांचक संगीतमय फिनाले के साथ एक बार फिर नई ऊंचाई को छुआ।
सीजन 9 का फिनाले उदयपुर में सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित किया गया जहां शीर्ष पांच प्रतियोगियों को डॉ. पामिल मोदी, डॉ. सुरभि आर्य और अशोक गंधर्व द्वारा जज किया गया और अंत में दिनेश वर्मा को विजेता चुना गया। विजेता को पुरस्कार के तौर 50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
रेडियो सिटी 91.9 एफएम के प्रोग्रामिंग, मार्केटिंग और ऑडासिटी के नेशनल हेड और ईवीपी कार्तिक कल्ला ने कहा कि रेडियो सिटी सुपर सिंगर हमारी कई प्रमुख प्रॉपर्टीज में एक है, जिसने पिछले आठ सालों में उल्लेखनीय विकास किया है। इस प्रॉपर्टी के साथ हम हर बार एक नया रिकॉर्ड बनाते हैं। साल दर साल इसमें प्रतिभागियों की संख्या बढती जा रही है। यह नौवां सीजन था और इस बार पूरे देश से हमें छह लाख प्रतिभागियों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला जोकि इस माध्यम का असर और सामर्थ्य दर्शाता है। तीन हफ्ते तक चली जोरदार प्रतियोगिता के बाद पांच शीर्ष प्रतियोगी चुने गए। इन प्रतियोगियों में अंकित चौहान, जितेंद्र गंधर्व, दिनेश वर्मा, अभिषेक शर्मा तथा प्रांजल ठाकुर शामिल थे। इन्हें प्रतिष्ठित ज्यूरी द्वारा चुना गया और बाद में डॉ. पामिल मोदी, डॉ. सुरभि आर्य और अशोक गंधर्व ने इन्हें जज किया और और दिनेश वर्मा को विजेता घोषित किया गया।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.