जाने-माने हास्य अभिनेता जेरी लुइस का निधन

( 5543 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 08:08

लास एंजिल्स। मशहूर हास्य कलाकार जेरी लुइस का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता को उनके चुटीले हास्य-विनोद के लिए जाना जाता था।
‘‘वेराइटी’ की खबर के अनुसार, लुइस के एजेंट ने इस बात की पुष्टि की कि अभिनेता का उनके लास वेगास स्थित घर पर रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे निधन हो गया। वह हॉलीवुड के सबसे मनोरंजक हास्य कलाकार थे। करीब छह दशक लंबे अपने करियर में उन्होंने ‘‘द नॉटी प्रोफेसर’ और ‘‘द बेलबॉय’ जैसी क्लासिक हास्य फिल्मों का निर्माण भी किया। 16 मार्च, 1926 को न्यूजर्सी के नेवार्क में जन्मे लुइस का नाम तब जोसेफ लेविच था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.