फिर नं. 1 बने राफेल नडाल

( 6018 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 07:08

फिर नं. 1 बने राफेल नडाल नई दिल्ली। राफेल नडाल लगभग तीन साल बाद विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। 15 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वह जुलाई 2014 के बाद पहली बार दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हैं। नडाल ने ब्रिटेन के एंडी मरे को पीछे छोड़ते हुए यह जगह पायी है। 141 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रहे नडाल को घुटने की चोट के कारण काफी समय तक संघर्ष करना पड़ा था। अगस्त 2008 में पहली बार नंबर एक खिलाड़ी बने थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.