आनंद सहित सात भारतीय शतरंज विश्व कप में उतरेंगे

( 2778 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 07:08

चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद सहित सात भारतीय खिलाड़ी जॉर्जिया के तबलिसी में दो से 27 सितम्बर के बीच होने वाले शतरंज विश्व कप में भाग लेंगे। विश्व शतरंज की संस्था फिडे ने भागीदारों की जो सूची तैयार की है उनमें पी हरिकृष्णा भी शामिल हैं जो भारतीयों में दूसरे सबसे अधिक रैंकिंग के खिलाड़ी हैं। विश्व कप में 128 खिलाड़ी नाकआउट पण्राली में भाग लेंगे। फाइनल में पहुंचने वाले दोनों खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2018 में सीधा प्रवेश मिलेगा जिससे यह तय किया जाता है तब के विश्व चैंपियन को कौन चुनौती देगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.