तपेदिक से बच्चों की मौत भारत में सबसे अधिक

( 4059 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 07:08

लंदन। तपेदिक से बच्चों की मौत का आंकड़ा भारत में सबसे अधिक है। लैंसेट के एक अध्ययन में कहा गया है कि साल 2015 में तपेदिक से 55,000 से अधिक बच्चों की मौत हुई।एक आंकड़े के अनुसार साल 2015 में दुनिया भर में 10 लाख से अधिक बच्चे तपेदिक से प्रभावित थे। बच्चों में तपेदिक का पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इसमें कुछ बेहद संवेदनशील जांच होती है और इस बीमारी का कोई तय लक्षण नहीं है। कम उम्र के बच्चों में इस बीमारी के गंभीर रूप में होने की आशंका ज्यादा होती है, हालांकि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की इस बीमारी के कारण मौत की दर का कोई अनुमानित आंकड़ा नहीं है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.