चार साल के लिए शांत हुई बिग बेन की घंटी

( 8897 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 07:08

लंदन। लंदन की मशहूर बिग बेन घड़ी 2021 तक के लिए खामोश हो गई है क्योंकि 2.9 करोड़ पाउंड की लागत से मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है। एलिजाबेथ टावर में लगी बिग बेन 2021 तक नहीं बजेगी, हालांकि नव वर्ष की पूर्व संध्या जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस मामले को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच खासी बहस देखने को मिली। प्रधानमंत्री टेरीजा मे और कई सांसदों ने इस घंटी को चार साल के लिए बंद करने को लेकर आपत्ति जताई थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.