अन्नाद्रमुक एकजुट पन्नीर डिप्टी सीएम

( 3196 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 17 07:08

चेन्नई। अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता के निधन के बाद दो गुटों में बंटी पार्टी अन्नाद्रमुक(अम्मा) और अन्नाद्रमुक (पीटीए) का सोमवार को विलय हो गया। छह माह में पहली बार अन्नाद्रमुक (पीटीए) गुट के प्रमुख ओ पन्नीरसेल्वम पार्टी मुख्यालय गए। वहां उन्होंने अम्मा गुट के नेता एवं मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी के दोनों गुटों का विलय हो गया।जयललिता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने और पन्नीरसेल्वम को उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने की घोषणा की। राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव ने राजभवन में एक सादे समारोह में पन्नीरसेल्वम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.